गले के अंदर दर्द हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 12:10

गले में दर्द और सूजन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Throat Swelling And Pain Home Remedies: कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप गले में दर्द और सूजन की समस्या आसानी से दूर कर सकते हैं, जानें ऐसे 5 उपाय।

Throat Swelling And Pain Home Remedies: गले में दर्द और सूजन होना बहुत ही आम समस्या है। लेकिन इसके कारण लोगों को काफी असजता और तकलीफ का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर गले में सूजन और दर्द की समस्या तब होती है, जब आप सर्दी-जुकाम, कफ, गले में खराश आदि की समस्या से ग्रसित होते हैं। हालांकि कुछ मामलों में यह गले में इन्फेक्शन, थायरॉइड या अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण भी हो सकता है। साथ ही गले में छाले और टॉन्सिल भी गले में दर्द के कुछ आम कारण हैं। गले में दर्द और सूजन से छुटकारा पाने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन करने से सेहत को भी कई नुकसान होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि गले की सूजन कम करने और दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? या गले में सूजन का इलाज (gale me dard aur sujan ka ilaj) क्या है?

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो बिना किसी साइड इफेक्ट के गले की सूजन और दर्द दूर करने में कुछ घरेलू उपाय बहुत मददगार साबित हो सकते हैं, इस लेख में हम आपको गले में दर्द और सूजन दूर करने के 5 उपाय (gale me dard aur sujan ke upay) बता रहे हैं।


गले में दर्द और सूजन के घरेलू उपाय- Throat Swelling And Pain Home Remedies
1. गरारे करें

अगर आप गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर इससे गरारे करते हैं, तो इससे गले की खराश कम होती है और हानिकारक बैक्टीरिया भी साफ होते हैं। इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है और दर्द में भी आराम मिलता है। सुबह सोकर उठने के बाद, और दिन में 2-3 बार गरारे जरूर करें।
2. हर्बल चाय पिएं

ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, तुलसी, मुलेठी, अदरक, लौंग, पुदीना, दालचीनी, आदि जैसी हर्ब्स की चाय पीने से सूजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। आप इसमें शहद मिलाकर सेवन करें, इससे जल्द आराम मिलेगा। दिन में 2-3 बार जरूर पिएं।


3. काढ़ा पिएं

आप चाहें तो तुलसी, मुलेठी, अदरक, लौंग, पुदीना आदि को पानी में साथ में पानी में उबालकर, इनका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। यह गले की खराश और सूजन कम करने में बहुत प्रभावी है। दिन में 2-3 बार शहद मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलेगा।

4. भाप लें

भाप लेने से भी गले की सिकाई करने में मदद मिलती है। इससे अंदर से गले की अच्छी तरह सिकाई होती है। आप चाहें तो गर्म पानी में पुदीने के तेल, नीम के पत्ते डालकर भी भाप ले सकते हैं। इससे सूजन कम करने में बहुत मिलेगी।
5. गर्म सिकाई करें
कई बार गले में दर्द और सूजन टॉन्सिल्स के कारण भी होती है, ऐसी स्थिति में बाहर से गर्दन के हिस्से की सिकाई करने में बहुत लाभ मिलता है। आप इसके लिए होट बैग, गर्म तवे और सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे जल्द आराम मिलेगा।
यह भी ध्यान रखें:
अगर आपको गले में दर्द की समस्या है और सूजन से जूझ रहे हैं, तो इन घरेलू उपायों से आपको बहुत आराम मिलेगा। लेकिन इस दौरान ठंडी चीजें खाने से बचें। ठंडी तासीर वाले फूड्स, ठंडे ड्रिंक्स, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा मसालेदार फूड्स आदि का सेवन भूलकर भी न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info